सौ लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
भगवानपुर हाट में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन, पुलिस ने तीन गांवों में छापेमारी की। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में, चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास कुल 100 लीटर शराब थी। सभी तस्करों को जेल भेज दिया गया।

भगवानपुर हाट, एसं। शराब तस्करी एवं निर्माण पर रोक लगाने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन अभियान के तीसरे दिन शनिवार को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर एक सौ लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामपुर कोठी गांव से अरविंद कुमार एवं प्रिंस कुमार को 55 लीटर शराब के साथ, गोपालपुर बरौरा गांव के रामपति राम को 10 लीटर शराब के साथ तथा सराय पड़ौली के राजू मुसहर को 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार तस्करों को रविवार को जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


