गुठनी: पुलिस की छापेमारी में शराब के साथ छह गिरफ्तार

गुठनी: पुलिस की छापेमारी में शराब के साथ छह गिरफ्तार

संक्षेप:

गुठनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जतौर तीन मुहानी के पास छापेमारी की। इस कार्रवाई में 01 टेम्पो, 01 बाइक और 386.49 लीटर...

Sep 14, 2025 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों में पुलिस ने अभियान चलाकर शराब और कारोबारियो के खिलाफ छापेमारी किया। इस दौरान जतौर तीन मुहानी के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दिया। पुलिस की एक टीम बनाकर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दिया गया। जहां यूपी की तरफ से आ रहे टेम्पो व मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रोकना चाहा, जहां पुलिस को देखकर टेम्पो व मोटरसाइकिल सवार गाड़ी तेजी से चलाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर शराब लदी टेम्पो और मोटरसाइकिल को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें 01 टेम्पो, 01 बाइक और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया। जबकि, अंग्रेजी शराब 386.49, देसी शराब 12.06 लीटर शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में 06 आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के पचनेरुआ गांव निवासी भागरतन चौहान, दरौली थाना क्षेत्र के भोटिया गांव निवासी संतोष यादव और पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर गांव निवासी सोमर रविदास, सोनीपथ हरियाणा से खरखोदा थाना क्षेत्र के चिनौलीं गांव निवासी संजीत, रोहतक जिले के भोर थाना क्षेत्र के रुड़की गांव निवासी अंकित, सदर थाना क्षेत्र के रोहतक गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।