गुठनी में तीन अपराधियों को 110 पुड़िया स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गुठनी चौराहा पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि 110 पुड़िया स्मैक और 2000 रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पटेल, संतोष राजभर और अभय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

गुठनी में तीन अपराधियों को 110 पुड़िया स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा

(गुठनी से प्रवीण कुमार तिवारी)। थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहा पर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसडीपीओ गौरी कुमारी ने गुरुवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गुठनी चौराहा से 110 पुड़िया स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव निवासी अनिल पटेल, सेलौर गांव निवासी संतोष राजभर तथा देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बहियारी गांव निवासी अभय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुठनी चौराहा पर कुछ युवक अवैध रूप से स्मैक की बिक्री कर रहे हैं।

एसडीपीओ गौरी कुमारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से 110 पुड़िया स्मैक और 2 हजार रुपये नगद बरामद किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक कहां से लाई जा रही थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।