गुठनी में 11 नर्तकियों व 2 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को पकड़ा

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

गुठनी थाना क्षेत्र में 'नया सवेरा अभियान' के तहत पुलिस ने 11 नर्तकियों और 2 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लिया। अभियान का उद्देश्य मानव व्यापार, बाल श्रम और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों से पूछताछ की और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

 गुठनी में 11 नर्तकियों  व 2 ऑर्केस्ट्रा संचालकों को पकड़ा

गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 11 नर्तकियों तथा दो ऑर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कर्मा बाबा, डरैला बाजार, भुलौली, खिरौली, सेलौर बाजार एवं गुठनी नहर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। पुलिस छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि ‘नया सवेरा अभियान’ का उद्देश्य मानव व्यापार, बाल श्रम, रेड लाइट गतिविधियों एवं अवैध ऑर्केस्ट्रा संचालन पर रोक लगाना है।

साथ ही, पीड़ितों के मुक्ति, पुनर्वास और पुनर्स्थापन की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है. वहीं, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।