फर्जी सरकारी दस्तावेज व प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
सीवान में पुलिस ने फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बसंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छापेमारी में विभिन्न उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग फर्जी दस्तावेज बनाने में किया जा रहा था।

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में फर्जी सरकारी दस्तावेज व प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में बसंतुपर थाना क्षेत्र के जानकी नगर निवासी सतेन्द्र महतो के पुत्र बसंत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
फर्जी दस्तावेजों का भंडाफोड़
बताया गया है कि सात मई को साइबर अपराध सुरक्षा इकाई पटना के द्वारा यह जानकारी दी गयी कि जिले में आधार कार्ड सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेज व प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। सूचना सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। अगले दिन साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर बाजार स्थित सीएस डिजिटल केयर नामक की एक दुकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान बरामद सामान
कार्रवाई के दौरान यहां फर्जी सरकारी दस्तावेज व प्रमाण पत्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। साथ ही कई गैर-सरकारी वेबसाइटों के उपयोग के प्रमाण भी मिले। छापेमारी दल में साइबर क्राइम डीएसपी आशुतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, पुलिस पदाधिकारी देवानंद कुमार, सुरेन्द्र कुमार यादव सिपाही शहादत अली व जवान शामिल रहे। पुलिस ने लैपटॉप, फिंगर स्लैब, आइरिस स्कैनर सहित अन्य सामान बरामद बताया गया है कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई उपकरण बरामद किए हैं।
बरामद उपकरणों की जानकारी
बरामद उपकरणों में एक मॉनिटर, छह लैपटॉप, दो कंप्यूटर माउस, दो फिंगर स्लैब उपकरण, दो आइरिस स्कैनर उपकरण, दो हार्ड डिस्क, तीन पेन ड्राइव, एक आईक्यूओओ एंड्रॉयड मोबाइल फोन व छह डेबिट कार्ड शामिल हैं। सभी की गहन जांच की जा रही है और इससे संबंधित अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


