Siwan News जाली नोट बरामदगी के बाद आतंकवाद निरोधी दस्ते की टीम ने की जांच
Siwan News (सीवान से नीरज कुमार पाठक)। जिले के मैरवा थाने के पंडितपुरा गांव में जाली नाट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने की सूचना मिलने के बाद पटना से आतंकवाद निरोधी दस्ते (सीवान से नीरज कुमार पाठक)। जिले के...

Siwan News (सीवान से नीरज कुमार पाठक)। जिले के मैरवा थाने के पंडितपुरा गांव में जाली नाट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने की सूचना मिलने के बाद पटना से आतंकवाद निरोधी दस्ते की टीम के सदस्यों ने आकर नोटों की जांच की है। नोट की जांच के बाद ही इस मामले में गिरफ्तार महिला समेत दो लोगों के अलावा कुल तीन नामजद और अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। इसके लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तार महिला व उसके भाई मनु दुबे से पुलिस ने 24 घंटे की पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया है। उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। इसके लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मैरवा गौरी कुमारी के नेतृत्व में मैरवा थाने की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। महिला से मिले इनपुट के आधार पर ही गोरेयाकोठी थाने के लधी गांव में छापेमारी कर उसके भाई मनु दुबे को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल सकी। लेकिन, अबतक जो पुलिस अनुमान लगा रही है, उसके मुताबिक यह तो बाज साबित है कि इतने कम लोग इस नेटवर्क में नहीं हैं। इस नेटवर्क का संचालन करने वाले मुख्य सरगने को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
जाली नोट की जांच
नोट की गुणवत्ता की जांच के लिए आई टीम पटना से आतंकवाद निरोधी दस्ते की टीम एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दो अफसरों के साथ सीवान आए जाने की बात बताई जा रही है। जाली नोटों की बरादगी होने के बाद जिला पुलिस की टीम ने जब पटना मुख्यालय को सूचना दी, इसके बाद इस टीम ने आकर नोटों की गुणवत्ता के बारे में जांच की। जैसा कि पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा ने भी बताया कि जांच में जाली नोट लो क्वालिटी के पाए गए हैं। ऐसे में , यह कहा जा सकता है कि अगर ये हाई क्वलिटी के पाए जाते तो इसका नेटवर्क बड़े पैमाने पर फैले होने का अनुमान लगाते हुए बड़े गिरोह के लिए पुलिस को होमवर्क कर छापेमारी करनी पड़ती। लेकिन जैसा कि पता चल रहा है कि पटना से एक टीम ने तो जांच कर ली है एक अन्य टीम भी है फेक इंडियन करेंसी यूनिट यह भी जाली नोट पाए जाने पर मामले की जांच करती है। अबर संभव हो सकता है तो यह टीम भी इस जाली नोट छापे जाने के बारे में जांच कर सकती है।
गिरफ्तार महिला का इतिहास
महिला रसुलपुर थाने में है पूर्व से केस गिरफ्तार महिला पर पूर्व से सारण जिले के रसुलपुर थाने में मामले दर्ज हैं। इसके बारे में बताया जा रहा है कि उसकी पहली शादी पंडितपुरा में हुई थी। पंडितपुरा में अपने पहले पति के घर में ही रहती है लेकन एक पति अयोध्या में रहकर पूजा- पाठ करता है। उसको इस सब से कुछ भी लेना- देना नहीं रहता है। ऐसे में इस महिला दूसरे पति के साथ मिलकर यह जाली नोट का अवैध धंधा करती है। इस धंधे में शामिल होने के बाद कई लोगों का आना- जाना भी इसके घर पर रहता था, जिसका खुलासा पुलिस ने पूछताछ के क्रम में किया है। महिला का नेटवर्क किस तरह से संचालित हेाता था , इसको लेकर भी उसके गिरोह के उसके दूसरे पति की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूछताछ के बाद छापेमारी जारी रखी है।
क्या है मामला
मैरवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव से शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 5.45 लाख के जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महिला विमल देवी व उसका भाई मनु दुबे से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया था कि पंडितपुरा गांव में फोटो कॉपी की आड़ में नकली नोट से असली नोट बनाने का काम किये जाने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम , सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष ने पंडितपुरा गांव में छापेमारी कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में इसके घर से कुल 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली नोट जबकि 88 हजार रुपये नकदी बरामद किए गए। बरामद जाली भारतीय नोट व अन्य जप्त सामग्री का विधि विज्ञान की टीम व लीड बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापन कराया गया था। बरामद जाली नोटों में 5 सौ, दो सौ व सौ रुपये के नोट शामिल थे।
छापेमारी में बरामद की गई सामग्रियां
1. जाली भारतीय मुद्रा- 5लाख 45 हजार रुपए 2. जाली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर मशीन 3. जाली नोट में निर्माण से संबंधित अन्य सामग्री 4. नकद राशि- 88 हजार रुपए एसडीपीओ का कहना है जाली नोट बरामदगी के द पुलिस इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस सिलसिले में गिरफ्तार लोगों के अलावा एक अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस की छापेमारी जारी है। जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गौरी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


