Police Arrests Youth with Weapons and Drugs in Siwan - Major Success for Hussainganj Police हथियार व चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPolice Arrests Youth with Weapons and Drugs in Siwan - Major Success for Hussainganj Police

हथियार व चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

सीवान में हुसैनगंज थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गोपी पतियांव निवासी विशाल यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और 254 ग्राम चरस बरामद हुआ। विशाल का अपराधिक इतिहास भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 12 Sep 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
 हथियार व चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

सीवान, निज प्रतिनिधि। हुसैनगंज थाने की पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टेढ़ी घाट, छपिया नहर के किनारे वाहन जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एमएच नगर थाना क्षेत्र के गोपी पतियांव निवासी बादशाह यादव का पुत्र विशाल यादव है। जांच के दौरान युवक के पास से हथियार, गोली व चरस बरामद किया गया है। युवक को गिरफ्तार का थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गयी। वहीं, पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गयी है। बताते हैं कि हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम द्वारा टेढ़ी घाट, छपिया नहर के किनारे वाहन चेकिंग की जा रही थी।

वाहन चेकिंग के क्रम में विशाल यादव को हिरासत में लिया गया। जांच के क्रम में इसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस व 254 ग्राम चरस बरामद किया गया। इस मामले में हुसैनगंज थाने में इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूर्व से भी रहा है अपराधिक इतिहास बताया गया है कि विशाल यादव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ हुसैनगंज थाना में एक जबकि रघुनाथपुर थाना में दो कांड दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों में थानाध्यक्ष पुनि सह थानाध्यक्ष छोटन कुमार, पुअनि अमान अशरफ, रविन्द्र कुमार, निर्मला सुमन व परि पुअनि दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस विशाल यादव की गिरफ्तारी को काफी अहम मान रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।