Siwan News जिले के टॉप टेन का अपराधी कौसर साई गिरफ्तार
Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कौसर साई को गिरफ्तार किया, जो जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमएच नगर थाना क्षेत्र के पिआउर गांव का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कौसर साई महाराजगंज थाना में दर्ज एफआईआर में फरार था। गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया गया कि एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई व एमएच नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ एमएच नगर थाना में पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, विस्फोटक अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं से जुड़े कांड शामिल हैं। इस अभियान में एमएच नगर थाना प्रभारी पुअनि राजीव कुमार पटेल, जिला आसूचना इकाई तथा एसटीएफ की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


