रघुनाथपुर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
रघुनाथपुर में पुलिस ने एक अभियुक्त इन्द्रजीत पटेल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नवादा के गेहूं के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया है। तलाशी में उसके पास एक देसी पिस्टल, एक सी कट्टा और छह गोलियां बरामद हुईं।

रघुनाथपुर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नवादा के गेहूं के खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान इन्द्रजीत पटेल निवासी बकसा, थाना रघुनाथपुर, जिला सीवान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक सी कट्टा एवं छह गोली बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


