Siwan News दरौंदा में हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने दरौंदा थाना क्षेत्र के अशोक हत्याकांड में एक और आरोपी रवीन्द्र राम को गिरफ्तार किया है। 23 नवंबर 2025 को अज्ञात बदमाशों ने अशोक कुमार की हत्या की थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर रवीन्द्र राम को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस ने दरौंदा थाना क्षेत्र के अशोक हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के गोरौली रामगढ़ा निवासी रवीन्द्र राम है। पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 को दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा के समीप अज्ञात बदमाशों ने अशोक कुमार की हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर दरौंदा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
जांच और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर अब घटना में शामिल दूसरे आरोपी रवीन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। जांच के बाद हुई गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों व लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद इसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने किया। टीम में पुलिस पदाधिकारी मोहन कुमार निराला, डिम्पल कुमारी व थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने कहा है कि जिले में गंभीर अपराधों में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


