नारायणपुर गांव से हत्याकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

नौतन पुलिस ने नारायणपुर गांव में छापेमारी कर हत्या के अभियुक्त विश्वनाथ साह को गिरफ्तार किया। विश्वनाथ पर 9 अक्टूबर 2024 को मुन्ना साह की हत्या का आरोप था। वह लंबे समय से फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नारायणपुर गांव से हत्याकांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नारायणपुर गांव का विश्वनाथ साह है। पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ साह पर स्थानीय थाने में 9 अक्टूबर 2024 को स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर में मुन्ना साह की हत्या का एफआईआर दर्ज था। घटना में शामिल अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि इस हत्या कांड के एक अभियुक्त गोविंद शाह को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, तथा अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी। इसी दौरान एक और अभियुक्त विश्वनाथ साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोविंद साह हत्याकांड में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।