नौ लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सराय थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पपौर गांव के निवासी सुदर्शन मांझी को 9 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। शराब के स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है। मामला बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

नौ  लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की शाम कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 9 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव निवासी सुदर्शन मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे शराब के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 9 लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान शराब के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलूओं की भी जानकारी जुटाई गई।

मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।