पांच वारंटियों को पुलिस किया गिरफ्तार

Mar 01, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बड़हरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। सुरहिया गांव में शंकर मांझी, सिसवा गांव में मोतीचंद राम, तीनभेड़िया गांव में केशर चौधरी और मुन्ना चौधरी, और धनाव गांव में मंटू पंडित को गिरफ्तार किया गया।

 पांच वारंटियों को पुलिस किया गिरफ्तार

बड़हरिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग अलग गांवो में छापेमारी कर पांच वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव में छापेमारी कर जयराम मांझी के पुत्र शंकर मांझी को गिरफ्तार कर लिया। वही सिसवा गांव में छापेमारी कर जीवन राम के पुत्र मोतीचंद राम को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने तीनभेड़िया गांव के छापेमारी के गोरख चौधरी के पुत्र केशर चौधरी, हरिनारायण चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पुलिस ने धनाव गांव में छापेमारी पर रामायण पंडित के पुत्र मंटू पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छापेमारी टीम में एसआई मेघनाथ चौधरी, एसआई संतोष कुमार,एसआई कुंदन तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।