
12 लीटर शराब बरामद, तीन पर एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार
भगवानपुर हाट के अरूआं गांव के श्मशान में पुलिस ने छापेमारी कर मंजीत राम नामक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उसे जेल भेज दिया गया है और तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अन्य दो आरोपितों की तलाश कर रही है।
भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के अरूआं गांव के श्मशान में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज मंजीत राम बताया जाता है। तलाशी में उसके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के एक उजला थैला से कुल 12 लीटर अंग्रेजी बरामद किया है।पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज को मंगलवार को जेल भेज दिया।इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसमें गिरफ्तार धंधेबाज अरूआं गांव के मंजीत राम व रोहित सिंह तथा महम्मदपुर के सोनू सिंह को आरोपित किया गया है। पुलिस अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




