नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सवाली कुमार को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता को चिकित्सीय और कानूनी सहायता दी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ऐसे अपराधों के प्रति संवेदनशील है।

सीवान, निप्र। बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र निवासी सवाली कुमार है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय व कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


