वाहन जांच के दौरान दो गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले हैं2 नवंबर 2023 से ही बंद है पीएसए ऑक्सीजन प्लांटबताया गया कि कोविड काल में प्रधानमंत्री केयर फंड की मदद से सदर अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन...

गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रहने वाले हैं इनके पास से दो हथियार, मैगजीन व गोली बरामद किया गया है सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस वाहन जांच के दौरान रविवार को अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अबरार अहमद का पुत्र आकीब अबरार व सरफुद्दीन अहमद का पुत्र जाकिर अहमद है। दोनों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि एसपी के निर्देश पर जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत नगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। शक के आधार पर जांच करने पर इनके पास से दो देसी पिस्टल, दो गोली, दो मैगजीन व एक बाइक जब्त की गयी है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कहा गया है कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


