भारी मात्रा में शराब लदी कार के साथ दो धंधेबाज पकड़ाए

भारी मात्रा में शराब लदी कार के साथ दो धंधेबाज पकड़ाए

संक्षेप:

पचरुखी में पुलिस ने नारायणपुर मोड़ से 169 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा। पकड़े गए प्रदीप कुमार और नीरज कुमार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते...

Sep 14, 2025 11:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम नारायणपुर मोड़ से भारी मात्रा में शराब लदी एक कार के साथ दो धंधेबाजों को पकड़ा है। पकड़ाए धंधेबाजों में थाने के ही कोहरौता गांव निवासी प्रदीप कुमार के अलावे दरौंदा थाने के हडसरटाली निवासी नीरज कुमार शामिल हैं। पुलिस को तलाशी के क्रम में गाड़ी से 1 सौ 69 लीटर विदेशी शराब मिली है। पुलिस ने पकड़ाए दोनों धंधेबाजों से पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को नारायणपुर मोड़ से शुक्रवार को भारी मात्रा में शराब लदी कार के गुजरने की गुप्त सूचना मिली थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तत्पश्चात पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर नाटकीय ढंग से धंधेबाजों को शराब लदी कार के साथ पकड़ लिया। पकड़ाए धंधेबाजों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस मामले की बारीकी पूर्वक जांच पड़ताल में जुटी है। ताकि इस धंधे में संलिप्त अन्य शराब धंधेबाजों पर भी पुलिस शिकंजा कस सके।