सराय पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सराय थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहला आरोपी, सैफ अली, एक पुराने चोरी के मामले में फरार था और दूसरा आरोपी, बिट्टू कुमार, एक चोरी के प्रयास में रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा मंडी का निवासी सैफ अली है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वहीं, सोमवार की ही देर शाम दूसरी सफलता हरदिया मोड़ के पास मिली।
वहां स्थित उत्पाद विभाग के मालखाना में घुसकर बैटरी व अन्य सामान चोरी करने का प्रयास कर रहे एक चोर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी की पहचान हकाम निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिरों से थाने में गहन पूछताछ की गई। इसके बाद मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


