Siwan News पांच कार्टून शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सीवानSiwan News दरौली पुलिस ने कन्हौली और दोन क्षेत्र से दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर पांच कार्टून शराब बरामद की। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में अमरजीत कुशवाहा और मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कन्हौली व दोन से पुलिस ने पांच कार्टून शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप दोन व कन्हौली में पहुंचा हैं। आनन - फानन में कन्हौली गांव पहुंच पांच कार्टून शराब के साथ अमरजीत कुशवाहा व दोन गांव से मनीष कुमार सिंह को पांच कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


