मारपीट के मामले के तीन आरोपितों को जेल
Feb 09, 2026 02:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
भगवानपुर हाट के भीखमपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों - चंदन राम, मनोज राम और राजो सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान इनको पकड़ा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया।

भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित चंदन राम, मनोज राम व राजो सिंह बताए जाते हैं। कांड के आइओ वीरचन्द प्रकाश ने पुलिस बलों के साथ गांव में छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष छपित कुमार चौबे ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



