डाकघर के बाहर 50 हजार की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार

Mar 09, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में डाकघर के बाहर 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने मनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। घटना 24 फरवरी को हुई थी, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने रुपये छीनकर फरार हो गया था।

 डाकघर के बाहर 50 हजार की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार

सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में डाकघर के बाहर 50 हजार रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोखरा निवासी मनोज मिश्रा है। बताया जाता है कि 24 फरवरी को नगर थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में जिला विशेष शाखा के पदाधिकारी उमानाथ राय ने बताया था कि दोपहर करीब 2.20 बजे वे शहर स्थित डाकघर कार्यालय से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकल रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे रुपये छीन लिए और फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।