Siwan News दरौली में अवैध खनन व अन्य मामलों में चार गिरफ्तार
Siwan News दरौली की पुलिस ने नारायणपुर में पुलिस टीम पर हमले और अवैध खनन के मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक देसी पिस्टल, चार कारतूस और एक बोलेरो मिली। ये आरोपी लंबे समय से फरार थे। गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Siwan News दरौली, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर में पुलिस टीम पर हमले, अवैध खनन और शराब कारोबार के मामले में चार आरोपित को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार गोली, एक मोबाइल व बोलेरो बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रकाश उपाध्याय, मीकू उपाध्याय, उज्ज्वल उपाध्याय व शिवम पांडेय हैं। उनके फायरिंग से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दरौली गुठनी मेन रोड पर टड़वा के पास से गुठनी की तरफ से दरौली की ओर आ रही बोलेरो को रोक जांच की गई।
बोलेरो में चार लोग सवार थे। जांच के दौरान दरौली के नरायनपुर पुलिस टीम पर हमला के मास्टर माइंड सहित अवैध खनन के चारो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पिस्टल व जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बरामद हथियार को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


