मुजफ्फरपुर से आर्म्स एक्ट मामले में अयूब खान गिरफ्तार
सीवान जिले के ग्यासपुर गांव के निवासी अयूब खान को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का वारंट जारी किया गया था। इससे पहले उनके भाई रईस खान को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब उनकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सिसवन थाने के ग्यासपुर गांव निवासी व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के भाई अयूब खान को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पूरन कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व से वारंट निर्गत किया गया था, जिस आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर से की है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले ही उनके सिसवन के ग्यासपुर स्थित घर पर सीवान पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान को भी गिरफ्तार किया था।
वहां से हथियार भी बरामद किए गए थे। फरार चल रहे अयूब खान को गिरफ्तारी को लेकर पहले से ही सीवान की पुलिस कई बार मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी करने में सफलता नहीं मिली थी। रविवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी ने बताया कि उसपर दर्ज कांडों का पता लगाया जा रहा है। कई अन्य मामलों मे भी उनकी संलिप्तता के बारे में पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


