24 घंटे के विशेष अभियान में 31 अभियुक्त गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के विशेष अभियान में 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसमें शराब के 21, डकैती का एक, चोरी का एक, और अन्य मामलों के अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने 1,056.10 लीटर अवैध शराब, एक बाइक, और विभिन्न सामग्री जब्त की। न्यायालय से 17 वारंट का निष्पादन भी किया गया।

 24 घंटे के विशेष अभियान में 31 अभियुक्त गिरफ्तार

सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस बीते 24 घंटे के विशेष अभियान में कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ली है। इस दौरान 17 वारंट व एक कुर्की का निष्पादन भी किया गया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब मामले के 21, डकैती के एक, चोरी के एक, हत्या के प्रयास के एक, महिला उत्पीड़न के एक व वारंट के छह अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान 1 हजार 56.10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही बाइक एक, चार पहिया वाहन एक, एक कार्टन, दो खोखा, दो खाली मैगजीन व एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त न्यायालय से जारी 17 वारंट का निष्पादन व एक कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 93 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला। पुलिस ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।