परीक्षा पर चर्चा से स्कूली बच्चें हुए लाभान्वित

Feb 07, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न विद्यालयों में किया गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचारों से ज्ञान प्राप्त किया और परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित की। पीएम ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

परीक्षा पर चर्चा से स्कूली बच्चें हुए लाभान्वित

दरौंदा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण का सीधा प्रसारण प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने टीवी के माध्यम से देखा और सुना। प्रधानमंत्री के विचारों से बच्चों ने ज्ञान प्राप्त किया और परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित की। इस अवसर पर नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडारी कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोधा छपरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला सहित अन्य विद्यालयों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं।

असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के डर, तनाव और दबाव से मुक्त रहने की सीख दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।