परीक्षा पर चर्चा: बच्चों को तनाव मुक्त माहौल पैदा करता है
बड़हरिया में पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में बच्चों से लाइव बातचीत की। उन्होंने परीक्षा के तनाव, घबराहट और पढ़ाई की आदतों पर चर्चा की। बच्चों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनका पीएम मोदी ने उत्तर दिया। इस कार्यक्रम से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के तमाम स्कूलों में पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पर लाइव के माध्यम से सुना। परीक्षा पर चर्चा पर बच्चो से रु बरु होते हुए पीएम मोदी ने शिक्षा के प्रति कई जागरूकता टिप्स बताई। हालांकि बच्चो के इस कार्यक्रम को लेकर काफी अधिक जागरूकता देखने को मिली। चेतना सत्र के बाद शिक्षक और बच्चे एक मंच पर लाइव के माध्यम से उनकी बातों को सुनी। वही एक्जाम वॉरियर किताब में अलग अलग चैप्टर से सीखने का मौका मिला। जो बच्चे में सीखने लिए प्रेरित किया। खेल भी शिक्षा में सीखने का माहौल पैदा करता है।
पीएम मोदी के लाइव से बच्चे को शिक्षा बोझ नहीं होनी चाहिए इस पर बच्चे उसका कॉन्सेप्ट से बच्चे लिखना और समझना जरूरी है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों से बातचीत पर बच्चो ने परीक्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे परीक्षा के समय तनाव, घबराहट, बेचैनी, डर आदि समस्या को रखा। बच्चो ने पीएम मोदी से पढ़नेबके समय भूलने की आदत को भी रखा। जिसपर पीएम मोदी ने बच्चो से खुलकर बात और बच्चों द्वारा उठाए गए सवालों का जबाव दिया। बीईओ ने बताया कि वर्ग 6 से आठ के तक बच्चे विद्यालय में उत्सैव माहौल दिखने के मिला। जिससे बच्चे के अंदर सकारात्मक सोच आयेगी। मौके पर जितेंद्र कुमार, हेमा गुप्ता, संतोष यादव, श्यामदेव यादव, सूर्यदेव राम, विजय राम, प्रदीप मंडल, राजाराम मांझी सहित तमाम स्कूल के शिक्षक और बच्चे इस कार्यकम में भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


