
राजा सिंह कॉलेज में पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आज से
सीवान-गोपालगंज के पीजी र्ड सेमेस्टर की परीक्षा 10 नवंबर सोमवार से शुरू हो रही है। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज सीवान व गोपालगंज के कमला राय कॉलेज व...
सीवान-गोपालगंज के पीजी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल दो पालियों में आयोजित परीक्षा में ग्रुप ए व ग्रुप बी के विषयानुसार परीक्षा फोटो संख्या - 3 कैप्शन - राजा सिंह कॉलेज, सीवान। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपीयू के अंगीभूत कॉलेज राजा सिंह कॉलेज में सत्र 2022-24 की पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 10 नवंबर सोमवार से शुरू हो रही है। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, नारायण कॉलेज गोरेयाकोठी व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज सीवान व गोपालगंज के कमला राय कॉलेज व हथुआ कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, जेपीयू के मल्टी पर्सस बिल्डिंग में सारण के पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

दो पालियों में आयोजित पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से पूर्वाहृ 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली अपराहृन 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। पहली पाली में ग्रुप ए व दूसरी पाली में ग्रुप बी विषयों से जुड़े परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, सत्र 2022-24 पीजी थर्ड सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक होगी। परीक्षा के पहले दिन 10 नवंबर को पेपर सीसी 10, दूसरे दिन 11 नवंबर को पेपर सीसी 11, तीसरे दिन पेपर सीसी 12, चौथे दिन पेपर सीसी-13, पांचवें दिन पेपर सीसी 14 व छठें दिन पेपर एईसीसी-2 होगी। बहरहाल, इस संदर्भ में जेपीयू प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जेपीयू प्रशासन के अनुसार सभी पीजी विभाग, पीजी कॉलेज व अंगीभूत कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ अनिवार्य रूप से केन्द्र पर पहुंचना होगा। शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त पीजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की जानी है। जेपीयू प्रशासन, जिला प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन संयुक्त रूप से कदाचार मुक्त वातावरण में पीजी थर्ड सेमेस्टर की शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर की लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद थर्ड सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 नवंबर से 22 नवंबर तक जेपीयू के छपरा के पीजी विभाग में होगी। प्रैक्टिकल में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भी एडमिट कार्ड के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। दो ग्रुप में बांटे गए विभिन्न विषय ग्रुप ए - वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, हिन्दी, अंग्रेजी व उर्दू ग्रुप बी - भौतिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, दर्शन शास्त्र व गृह विज्ञान, स्नातक पार्ट थर्ड, परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई गई तिथि जेपीयू विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा विशेष-2025 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया है। छात्रहित को देखते हुए अब छात्र-छात्राएं पूर्ण रूप से भरे गए परीक्षा फॉर्म को 22 नवंबर तक जमा कर सकेंगे। जेपी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तिथि विस्तारित किए जाने के बाद से अब छात्र-छात्राएं 22 नवंबर तक अपने परीक्षा फार्म जमा कर सकेंगे। नए कार्यक्रम के तहत परीक्षार्थी अपने कॉलेज में ही 22 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा करेंगे। हालांकि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि पूर्व में 8 नवंबर निर्धारित थी, जिसे छात्रहित में देखते हुए बढ़ा दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जेपीयू के कुलपति प्रो. डॉ. परमेंद्र कुमार बाजपेई की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे उन छात्र-छात्राओं को सहुलियत होगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके थे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संबंधित कॉलेज को परीक्षा फॉर्म, समेकित सूची व पेन ड्राइव समेत सभी आवश्यक कागजातों को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 24 नवंबर तक जमा करा देना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को तिथि विस्तारित किए जाने की सूचना छात्र-छात्राओं को देने का निर्देश दिया है, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं रह जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




