Siwan News उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News गुठनी प्रखंड में लगातार हो रहे बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मी इसका समाधान नहीं कर पाए हैं। उपभोक्ता शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या बरकरार है। एसडीओ का कहना है कि जिले को कम बिजली मिल रही है।

Siwan News उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड में लगातार हो रहे बिजली कटौती से ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मी इसको सही करने में असफल साबित हो रहे हैं। हालांकि उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से भी किया।

बिजली की कमी

इस संबंध में बिजली कंपनी के एसडीओ निहाल श्रीवास्तव का कहना है कि पावर सबस्टेशन को बिजली कम उपलब्ध हो पा रही है। इससे इस तरह की असुविधा हो रही है। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उमस भरी गर्मी, बारिश, हवा, तेज धूप में बिजली सप्लाई ठप कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान बिजली कंपनी के कर्मियों का मोबाइल बंद रहता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कंपनी उपभोक्ताओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने विधायक, प्रमुख, डीएम, एसडीओ, बिजली कंपनी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ और जेई से इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील किया।

सप्लाई में समस्या

इस संबंध में एसडीओ निखिल श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली कम मिलने से पावर सब स्टेशनों को इस असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जैसे जैसे लोड कम होता जाएगा। बिजली भरपूर मात्रा में मिलने लगेगी। अगर कहीं पर किसी तरह की समस्या है तो उसे जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा। छह से आठ घंटे भी नहीं मिलती है बिजली प्रखंड में उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई मात्र 6 से 8 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। लोगों की माने तो विगत 2 महीनों से अधिक से इस तरह की कटौती बिजली कंपनी द्वारा लगातार किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं का आक्रोश

उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी आज तक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस पहल नहीं किया। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना था कि लगातार इस तरह की कटौती से काफी और सुविधाओं का सामना करना पड़ा। जबकि बिजली कंपनी को समय से बिल भी मुहैया करा दी जा रही है। इस संबंध में बिजली कंपनी के एसडीओ निहाल श्रीवास्तव का कहना है कि जिले को ही बिजली सप्लाई कब मिल रही है। जिससे पावर सब स्टेशनों को बिजली सप्लाई कम दी जा रही है। यह व्यवस्था जल्द से दुरुस्त होने की उम्मीद है।

प्रश्न और उत्तर

गुठनी प्रखंड में बिजली कटौती से किसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSiwan News उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान