Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPeaceful Voting Completed in Badhalia Assembly Elections Amid Tight Security
बड़हरिया विस में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न

बड़हरिया विस में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न

संक्षेप: बड़हरिया विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी और मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध था। मतदान केंद्रों के पास धारा 163 लागू रही। जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने चुनाव की गतिविधियों पर निगरानी रखी।

Fri, 7 Nov 2025 03:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

पचरुखी/बड़हरिया, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को बड़हरिया विस में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हो गया। मतदान के दौरान जहां सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाक चौबंद था, और मतदान केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू था। वहीं मतदाताओं को मोबाइल लेकर बूथ के अंदर प्रवेश करने पर पूरी तरह से रोक था। मोबाइल लेकर मतदान केंद्रों पर जाने वाले वोटरों को पहले अपनी मोबाइल को हेंगर में जमा करना था। तत्पश्चात उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। इधर सेक्टर पदाधिकारी और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की गाड़ियां भी दिनभर संबंधित बूथों पर दौड़ती रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की गाड़ियां भी सायरन बजाते हुए सड़कों पर सरपट दौड़ती रही। इस दौरान डीएम आदित्य प्रकाश और एसपी मनोज तिवारी भी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वैभव शुक्ल एवं सीओ अमित कुमार से चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। इधर बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम के माध्यम से सहायक निर्वाची पदाधिकारी वैभव शुक्ल एवं संदीप कुमार के नेतृत्व में कर्मी सभी बूथों की पलपल जानकारी लेते रहे, और किसी तरह की शिकायत या गड़बड़ी का तुरंत निपटारा किया जा रहा था।