Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPeaceful Lateral Entry Selection Test at Jawahar Navodaya Vidyalaya for Class 9 and 11 Admissions
 नवोदय विद्यालय में रिक्त पदों पर नामांकन के लिए तीन केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न

नवोदय विद्यालय में रिक्त पदों पर नामांकन के लिए तीन केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षकों, छात्रों व आमजनों को नहीं भटकना पड़ेगा विभागीय कार्यों के लिएशहर के वीएम हाई स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग का नया कार्यालय भवन तेजी से आकार ले रहा है। जिला...

Feb 09, 2026 02:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट में कक्षा 6 व कक्षा 9 में नामांकन कराने वाले परीक्षार्थी शामिल हुए। शहर में डॉन बॉस्को हाई स्कूल व इमानुएल हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र पर नौवीं व जवाहर नवोदय विद्यालय में 11 वीं के परीक्षार्थी शामिल हुए। बहरहाल, वर्ग 9 में नामांकन के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 745 थी। इसमें 594 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 151 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार से वर्ग, 11 में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 292 थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें 99 उपस्थित व 193 अनुपस्थित पाए गए। प्राचार्य वसीम अहमद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए परीक्षार्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 79.7 प्रतिशत रहा। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई।