तीसरे दिन सीबीसीएस यूजी चतुर्थ सेमेस्टर में दो निष्कासित
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क किनारे खुले बिजली बॉक्स से खतरा सड़क किनारे खुले बिजली बॉक्स से खतरा सड़क किनारे खुले बिजली बॉक्स से खतरा

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज समेत चार परीक्षा केन्द्रों पर सीबीसीएस यूजी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा 2025, सत्र 2023-27 परीक्षा तीसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण वातावरण में ली गई। हालांकि तीसरे दिन डीएवी पीजी कॉलेज केन्द्र पर एक-एक परीक्षार्थी नकल के आरोप में निष्कासित किए गए।
परीक्षा का विवरण
प्रथम व द्वितीय पाली में ग्रुप ए व बी के परीक्षार्थियों ने अपने-अपने विषयों की परीक्षा दी। ग्रुप ए में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन,भौतिकी, गणित, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र व एकाउंट एंड फिनांस व दूसरी पाली में अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, अंग्रेजी, उर्दू, गृह विज्ञान, म्यूजिक, समाज शास्त्र, संस्कृत व भोजपुरी विषय की परीक्षा ली गई।
परीक्षा के परिणाम
डीएवी पीजी कॉलेज परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक प्रो. कृष्णकांत प्रसाद ने बताया कि प्रथम पाली में 576 में 569 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 6 अनुपस्थित व एक नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि दूसरी पाली में 569 में 559 परीक्षा में उपस्थित हुए, 10 ने परीक्षा छोड़ दी, वहीं एक अनुपस्थित रहा। विद्या भवन महिला कॉलेज की केन्द्राधीक्षक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि पहली पाली में 227 में 226 उपस्थित व एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं, दूसरी पाली में 290 में सभी 289 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल व एक अनुपस्थित रहा।
अन्य परीक्षा केन्द्रों की जानकारी
जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के केन्द्राधीक्षक प्राचार्य डॉ. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में 766 में 762 उपस्थित व 4 अनुपस्थित वहीं, दूसरी पाली में 651 में 647 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4 ने परीक्षा छोड़ दी। दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज के केन्द्राधीक्षक डॉ. धनंजय यादव ने बताया कि पहली पाली में 421 में 416 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 680 में 672 परीक्षा में शामिल हुए, 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


