
आर्ट्स संकाय में मनोविज्ञान विषय का लिया गया प्रायोगिक परीक्षा
बड़हरिया के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर इंटर महाविद्यालय में 12वीं मनोविज्ञान प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। परीक्षार्थियों का मौखिक परीक्षा आंतरिक और बाह्य वीक्षकों द्वारा लिया गया। विज्ञान संकाय में 263 और कला संकाय में 191 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रायोगिक परीक्षा 19 जनवरी तक चलेगी।
बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर इंटर महाविद्यालय में सोमवार को केवल मनोविज्ञान विषय का 12वीं प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। परीक्षार्थीयों का प्रायोगिक नोट बुक के साथ मौखिक विषयवार जांच किया गया। मौखिक परीक्षा,आंतरिक वीक्षकों और बाह्य वीक्षकों की द्वारा लिया गया। केंद्राधीक्षक प्रो ई आलोक कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा दोनों पालियों में सम्पन्न कराया जा रहा है जिसमें विज्ञान संकाय में कुल 263 तथा कला संकाय में कुल 191 परीक्षार्थी शामिल हैं। 19 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर प्रो राजेश राम, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो सत्येंन्द्र कुमार अभय, प्रो कुन्दन कुमार सिंह, प्रो असरार अहमद, प्रो उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रो महेश राम, प्रो रजिया खातून,प्रो अन्नी,ई फैयाज आलम, प्रो असरार खान, प्रो नेसार खान, प्रो शशिकांत मिश्रा, प्रो जाहिद हुसैन,प्रो दिनेश कुमार सिंह, प्रो मो फारूक,प्रो शमीम अहमद, प्रो नज़हत फातिमा,प्रो नीलकांत सिंह निराला, प्रो संतोष कुमार, प्रो पिंटू कुमार यादव, प्रो परमेश्वर राम, प्रो विकाश कुमार, प्रो इंद्रजीत राम, प्रो शैलेन्द्र कुमार, अजित कुमार यादव,धीरज कुमार पटेल, हरेंद्र कुमार यादव, धर्मजीत कुमार यादव, मो आलम, अजमल हुसैन, मुर्तुजा अली,सितारा खातून,मनंजय गुप्ता, मोहन मांझी, अमीरचंद शर्मा,जगलाल यादव, जगजीतन शर्मा, बबीता देवी, सुनैना देवी, आशा देवी, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश यादव, नागेन्द्र राम, जयप्रकाश यादव,चंद्रावती देवी थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




