बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बकरीद पर्व के अवसर पर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में सभी समुदायों के लोग शामिल हुए और पर्व को भाईचारा और सौहार्द से मनाने पर सहमति बनी। थानाध्यक्ष ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की।

बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

पचरुखी, एक संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। इस दौरान बकरीद पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर सहमति बनी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माहौल बिगाड़ने, उपद्रव फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में मुखिया परमानंद महतो व पूर्व जिला पार्षद जयकरण महतो के अलावे सोहेल अहमद, मनवर हुसैन, अजहर हुसैन, मोहमद कासिम, धनु यादव एवं मनोहर पटेल सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan Newsबकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक