होली में डीजे और अश्लील गीतों पर रहेगी रोक

Mar 01, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गुठनी में आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्याक्ष अविनाश कुमार झा ने की। सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल की अपील की। मुखिया, सरपंच और गणमान्य व्यक्तियों ने भी चर्चा की।

होली में डीजे और अश्लील गीतों पर रहेगी रोक

गुठनी,एक संवाददाता। आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्याक्ष अविनाश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अंचलाधिकारी विद्याभूषण कुमार भारती , अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार मौजूद रहे। बैठक का संचालन सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने किया। पंचायतों से आए मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य सहीत गणमान्य लोगों ने होली एवं होलीकादहन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने मानवता का संदेश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान पड़ोसियों को किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

बैठक में शैलेन्द्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, बच्चा प्रसाद,राजेन्द्र यादव, धुरेन्द्र राय, लाल बहादुर नेयाजुल हक, अली अहमद बहारन, तारकनाथ मिश्रा, रितेश सिंह, अनील ओझा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।