होली–रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक

Mar 02, 2026 01:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गोपालपुर में होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए हुसैनगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एडिशनल एसपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में आपसी सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा की गई।

 होली–रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक

गोपालपुर, निज संवाददाता। होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर हुसैनगंज थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी अजय कुमार सिंह ने की। इस दौरान हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, बीडीओ राहुल कुमार, सीओ दिव्य प्रकाश, प्रमुख पति रिजवान अहमद सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में दोनों पर्वों को भाईचारे और शांति के माहौल में मनाने पर विशेष चर्चा हुई। एडिशनल एसपी ने अफवाहों से दूर रहने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की जानकारी देते हुए आम जनता से प्रेम, एकता और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।