Siwan News नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News सीवान में चेहल्लुम पर्व को सुरक्षित और शांति से मनाने के लिए एक बैठक नगर थाना परिसर में आयोजित की गई। थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, जुलूस मार्ग और सफाई के विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने आपसी भाईचारे से पर्व मनाने की अपील की।

Siwan News सीवान। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चेहल्लुम के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई व आपसी समन्वय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी शांति समिति सदस्यों व लाइसेंसधारियों से पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ संपन्न कराने की अपील की। इस अवसर पर सदस्य विकास कुमार साहू, मोहम्मद कलीम, कार्तिक आनंद, कृष्ण, सैयद माज आरफी, मो. चांद अली, दयानंद, इरशाद अहमद, बादल ब्याहुत, फजल अली, उमैर फरीद उपस्थित रहे।


