
नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 12 घंटे 30 मिनट विलंब
सीवान में रविवार को कई ट्रेनों की देरी और निरस्तीकरण के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। कुछ ट्रेनें अपने समय से घंटों देर से आईं, जबकि कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया।
सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण रविवार को यात्री परेशान रहे। कई ट्रेनों के अपने नीयत समय से घंटों देरी से चलने के कारण व निरस्त किए जाने से जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। सबसे अधिक यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों के आने तक इंतजार करते दिखे। खासकर परिवार वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई। देरी से चलने वाली ट्रेनों में नियमित व स्पेशल दोनों तरह की ट्रेनें शामिल रहीं। कई यात्री रूट की दूसरी ट्रेनों पर सवार होकर अपने गंतव्य तक के लिए निकले जबकि कई यात्री एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए ट्रेन के अलावे दूसरे विकल्पों का सहारा लिए।
यात्रियों का कहना है कि रूट पर ट्रेनों के अपने नीतय समय से देरी से चलने का सिलसिला खत्म होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। बताया गया कि हद तो तब हो गयी जब नई दिल्ली से दरभंगा को जाने वाली ट्रेन नंबर 02570 अपने नीयत समय से करीब 12 घंटे 35 मिनट की देरी से चल रही थी। ऐसे ही कोची से चलकर बरौनी को जाने वाली ट्रेन नंबर 12522 राप्तिसागर अपने नीयत समय से 10 घंटे 27 मिनट, काठगोदाम से चलकर कोलकाता को जाने वाली ट्रेन नंबर 13020 बाघ एक्सप्रेस अपने नीयत समय से 1 घंटे 24 मिनट, नई दिल्ली से चलकर बरौनी को जाने वाली ट्रेन नंबर 02564 अपने नीयत समय से 2 घंटे 54 मिनट, दरभंगा से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 02569 अपने नीयत समय से 3 घंटे 16 मिनट, बरौनी से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 02563 अपने नीयत समय से 3 घंटे 13 मिनट की देरी से चल रही थी। इन ट्रेनों को किया गया है निरस्त सूचना के अनुसार रूट पर संचालित निरस्त ट्रेनों में पुर्णिया कोर्ट से चलकर अमृतसर को जाने वाली ट्रेन नंबर 14617 जनसेवा एक्सप्रेस, समस्तीपुर से सीवान को आने वाली ट्रेन नंबर 55121 पैसेंजर ट्रेन, प्रयागराज से चलकर प्रयागराज को जाने वाली ट्रेन नंबर 05102 स्पेशल व डिब्रूगढ़ से चलकर बिकानेर को जाने वाली ट्रेन नंबर 15909 अवध असम एक्सप्रेस व गोरखपुर से चलकर सीवान को आने वाली ट्रेन नंबर 55042 पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




