परशुराम सिंह दोबारा बने संठी पैक्स अध्यक्ष
रघुनाथपुर के संठी पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में परशुराम सिंह ने अपनी जीत बरकरार रखी। उन्हें 786 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नागेन्द्र सिंह को 443 वोट मिले। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के संठी पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में परशुराम सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव परिणाम के अनुसार परशुराम सिंह को कुल 786 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागेन्द्र सिंह को 443 मत मिले। बुधवार को स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया गया। मतदान के बाद देर शाम तक चली मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किया गया, जिसमें परशुराम सिंह विजयी घोषित किए गए। जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर जीत का जश्न मनाया। वहीं, निर्वाचित अध्यक्ष परशुराम सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पैक्स के विकास तथा किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


