गुरुकुल के छात्र-छात्राओं ने माता-पिता के प्रति प्रकट किया सम्मान व प्रेम
सीवान, एक संवाददाता। रान मुख्यमंत्री का महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र अथवा भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में आने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। लेकिन डीएम के आदेश पर सीएम की समीक्षा बैठक को लेकर...
सीवान, एक संवाददाता। शहर से सटे बिन्दुसार बुजुर्ग स्थित भारतीय मार्शल आर्ट गुरुकुल में गुरुवार को माता-पिता दिवस हर्षोंल्लास मनाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षक एकेएस संजय व नीतू देवी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें गुरुकुल के छात्र - छात्राओं ने अपने माता-पिता के प्रति सम्मान व प्रेम प्रकट किया। मुख्य अतिथि के रूप में पिंकी देवी, नीतू देवी, संदीप कुमारी, राजेश व गोविंद उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों व उनके प्रशिक्षण की सराहना की। कार्यक्रम में आकाश, सुजीत, शालू, निधि, हिमांशु, सन्नी, मधु, अमृत, सूर्यांश, निप्सा, चेतन, कार्तिकेय, आर्यन, कृष, शिवम, अनन्या, राधा, श्रेया, ब्यूटी, अद्विक और निशा ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी प्रस्तुतियों व गतिविधियों के माध्यम से अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षक एकेएस संजय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्शल आर्ट प्रदर्शनी व अपने विचार साझा करके वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।