Siwan News स्कूलों में खेलो और सीखो की हुई चर्चा
Siwan News बड़हरिया में सरकारी स्कूलों में एक शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य 'खेलो और सीखो' थीम पर चर्चा करना था। अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर बच्चों के सर्वांगीन विकास, नियमित उपस्थिति और रुचियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनाई। खेल को बच्चों की शिक्षा में शामिल करना आवश्यक माना गया।

Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के तमाम सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर बनाने के लिय एक शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य खेलो और सीखो थीम पर चर्चा की गई। बच्चों को खेल-खेल में मनोरंजक और व्यावहारिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना के अलावा घर और विद्यालय दोनों जगहों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक व अभिभावकों का मिलकर प्रयास करना है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति और उनकी रुचियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।
बैठक में हेडमास्टर जितेंद्र कुमार, राजाराम मांझी, प्रदीप मंडल ने कहा कि बच्चे खेल से बहुत कुछ सीखता है। बच्चों को बेहतर पढ़ाई में खेल बहुत जरूरी है खेल से केवल शारीरिक और मानसिक विकास ही नहीं होता है बल्कि खेल बेहतर जीवन के लिए जरूरी भी है।


