रविवार को पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

महाराजगंज में रविवार को सभी 16 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। यह हर महीने के अंतिम रविवार को होगा, जिसमें मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत भवन परिसर में कार्यक्रम होगा। इसमें विभिन्न पंचायत कर्मचारी और विकास मित्र भाग लेंगे।

 रविवार को पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

। महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि रविवार को सभी 16 पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ग्राम पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वीडियो ने बताया कि पंचायत के समग्र, समावेषी एवं सतत् विकास को ले रविवार को पूर्वाहन 10 से 12 बजे तक पंचायत भवन परिसर में मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बीडियो ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्व कर्मचारी, तकनीकी सहायक, लेखापाल सह-आईटी सहायक, कार्यपालक सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, कचहरी सचिव, किसान सलाहकार, विकास मित्र, एएनएम, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी सहित पंचायत स्तर के सभी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।