हाई टेंशन तार से झुलसे पेंटर की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत
हसनपुरा के कन्हौली गांव में 30 अगस्त को एक पेंटर हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर झुलस गया। रामावतार मांझी, जो दिल्ली में इलाज के दौरान मर गया, का शव सोमवार को गांव लाया गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते...

हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में बीते 30 अगस्त को मकान का पेंट करने के दौरान हाई टेंशन तार के चपेट में आने से झुलसे पेंटर की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गया। मृत पेंटर इसी थाने के पतियांव निवासी रामावतार मांझी था। मौत की घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को पैतृक गांव लाया गया। जहां शव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी सहित सभी बच्चों का रो रोकर हाल बुरा हो गया था। बता दें कि 30 अगस्त को मृत पेंटर कन्हौली में मकान का पेंट करने के दौरान हाई टेंशन तार के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था।
जहां दिल्ली सफदर गंज में इलाज चल रहा था। तभी बीते कल इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं शव का अंतिम संस्कार नरहन स्थित सरयू घाट पर किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




