अंतिम दिन एक अध्यक्ष सहित तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

Mar 08, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

हसनपुरा के अरंडा और तेलकथू पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तीन अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। तेलकथू पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बिनोद कुमार यादव ने नामांकन किया। अरंडा पंचायत में कोई नामांकन नहीं हुआ। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 और 10 मार्च को होगी, और मतदान 18 मार्च को होगा।

 अंतिम दिन एक अध्यक्ष सहित तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के अरंडा व तेलकथू पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को एक अध्यक्ष पद सहित तीन अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि तेलकथू पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए बिनोद कुमार यादव ने नामांकन किया है। इसके अलावा दो अभ्यर्थियों ने सदस्य पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। वहीं अरंडा पंचायत से अंतिम दिन अध्यक्ष व सदस्य पद के किसी भी अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल नहीं किया। वही नामांकन के लिए दो काउंटर बनाए गए थे।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 व 10 मार्च को होगी तथा 11 मार्च को अभ्यर्थियों का नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा, मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।