पकड़ी पंचायत में पैक्स चुनाव आज, तैयारियां पूर्ण
हसनपुरा के पकड़ी पंचायत में रविवार को पैक्स चुनाव और सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के लिए चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3167 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पकड़ी पंचायत में पैक्स चुनाव व सब्जी उत्पादक सहकारी समिति को लेकर रविवार को पोलिंग पार्टियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। जहां मुख्यालय परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान सभी पोलिंग कर्मियों ने आवश्यक सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान आज सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए कुल 05 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए केवल दो अभ्यर्थी तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। जहां कुल 3167 मतदाता इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। वही प्रखंड सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद पर चुनाव होना है। जहां प्रखंड मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया। जहां कुल 53 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


