
प्रखंड परिसर में दर्जनों दिव्यांग ट्राइसाइकिलों में लग रहा जंग
गोपालपुर, निज संवाददाता। टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवरिया चार विकेट से जीताहसनपुरा। प्रखंड के सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट टूर्नामेंट का...
गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप बने सद्भावना मंडप भवन में दर्जनों ट्राइसाइकिलें पड़े पड़े कबाड़ हो रही हैं। सभी ट्राइसाइकिलों पर पूर्व सांसद कविता सिंह व निःशुल्क वितरण अंकित है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कविता सिंह द्वारा सांसद मद से प्राप्त इन ट्राइसाइकिलें का वितरण हुसैनगंज प्रखंड के दियांगजनों को वितरण किया जाना था। मगर लापरवाही के कारण इन साइकिलों का अब तक लाभार्थियों के बीच वितरण नहीं हो पाया। जिस कारण सालों से सभी ट्राइसाइकिलें पड़े पड़े खराब हो रही हैं। जबकि 7 फरवरी को यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आयोजित शिविर में 15 पंचायत व एक नगर पंचायत से कई दियांगजन लाठी के सहारे लंगड़ाकर चलते नजर आए।
मगर इसके बावजूद संबंधित कर्मियों को अबतक प्रखंड क्षेत्र में इन खराब हो रही ट्राइसाइकिलों के बंटन के लिए उपयुक्त लाभार्थी नहीं नजर आया। हैरत की बात तो ये है कि उपयुक्त लाभार्थियों के बारे कभी संबंधित कर्मियों ने जानकारी लेने की कोशिश भी नहीं की और न ही वितरण के लिए किसी तरह की शिविर का अब तक आयोजन भी हो सका। इससे उपयुक्त लाभार्थी इन ट्राइसाइकिलों की मांग कर सके। यूडीआईडी कार्ड के लिए आयोजित शिविर भी सद्भावना मंडप में ही आयोजित किया गया था। वहां उपस्थित दिव्यांगजन बस असहाय नजरों से वहां जंग खा रही ट्राइसाइकिलों को देख रहे थे। मगर कर्मियों की उदासीनता से वो सही लाभार्थियों तक कभी नहीं पहुंच सकी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




