नवाचारी शिक्षा के लिए शिक्षक गुलाम मुस्तफा हुए सम्मानित

Apr 06, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट के नया प्राथमिक विद्यालय बाईसकट्ठा के प्रधान शिक्षक गुलाम मुस्तफा को उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। मुस्तफा ने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।

 नवाचारी शिक्षा के लिए शिक्षक गुलाम मुस्तफा हुए सम्मानित

भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय बाईसकट्ठा के प्रधान शिक्षक गुलाम मुस्तफा को उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रविवार को द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर के तत्वावधान में रविवार को मैरवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मैरवा के प्रिंसिपल सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने उन्हें प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो एवं फूल का पौधा देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके शैक्षणिक नवाचार, बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण तथा विद्यालय में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की। शिक्षक गुलाम मुस्तफा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करते रहेंगे।

उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।