Operation Sindoor Empowering Indian Women and Military Valor सिंदूर सिर्फ़ मांग की सजावट नहीं, दुश्मन की छाती पर खिंचती शौर्य की है लकीर, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsOperation Sindoor Empowering Indian Women and Military Valor

सिंदूर सिर्फ़ मांग की सजावट नहीं, दुश्मन की छाती पर खिंचती शौर्य की है लकीर

नीरज पाठकनीरज पाठक सीवान। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय नारी व सेना के शौर्य, पराक्रम को ऊंचा करने का कार्य किया है। यह नाम देकर भावनात्मक रूप से देश्या की नारी शक्ति को सम्मान देने का कार्य किया गया है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 8 May 2025 03:57 PM
share Share
Follow Us on
सिंदूर सिर्फ़ मांग की सजावट नहीं, दुश्मन की छाती पर खिंचती शौर्य की है लकीर

नीरज पाठक सीवान। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय नारी व सेना के शौर्य, पराक्रम को ऊंचा करने का कार्य किया है। यह नाम देकर भावनात्मक रूप से देश्या की नारी शक्ति को सम्मान देने का कार्य किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन को संचालित करने में जिस तरह से नारी शक्ति ने अपने साहस और वीरता का परिचय देकर अपनी सिंदूर का बदला लेने का कार्य किया है, उससे दुश्मन के पैरों तले की जमीन खिसक गई है। पूरा आंतकियों का ठिकना नष्ट हो गया है। इससे देश का मान- सम्मान बढ़ा है। पूरे विश्व मे हमने अपनी वीरता का परचम लहराया है।

यह ऑपरेशन बताता है कि देश में सभी एकजुट हैं, बाहरी ताकतों को जवाब देने के लिए। इसपर सीवान की महिलाओं का क्या कहना है आइए जानें- यह ऑपरेशन दिखाता है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करता। आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की निर्णायक कार्रवाई की बहुत जरूरत थी। मैं इसे हमारे वीर जवानों की बहादुरी और देश के आत्म-सम्मान का प्रतीक मानती हूं। लेकिन, साथ ही यह भी जरूरी है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। हमें इस दिशा में भी काम करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हालात न बनें। यह ऑपरेशन यह साबित करता है कि भारत न केवल आतंरिक रूप से बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन कर सकता है। कुमारी अंजलि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारत ने विश्व को यह संदेश दिया है कि वह अपनी रक्षा करने में पूर्ण सक्षम है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारत ने विश्व को यह संदेश दिया है कि वह अपनी रक्षा करने में पूर्ण सक्षम है। असहिष्णु,आतंकवाद की भाषा बोलने वाले पड़ोसी को हिन्दुस्तान का ये जवाब संतुलित,नियंत्रित और गौरवान्वित करने वाला है। इससे नारी शक्ति की साहस का भी परिचय मिलता है कि वह अपनी सिंदूर की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाकर बदला ले सकती है। मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है। अल्पिता मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर का मतलब तो आंतकियों को समझ में आ ही गया होगा। जिसने कुछ हिन्दुस्तानियों के बहनों का सिंदूर मिटा दिया, आज हमारी सेना ने उनको ही मिट्टी में मिला दिया। सलाम है हिंदुस्तानी फौज को और धन्यवाद है भारतीय सेना का। हम उनलोगों का दुख तो नहीं खत्म कर सकते लेकिन इस कदम से कम ज़रूर हुआ होगा। इस ऑपरेशन के माध्यम से भारतीय नारी के लिए सिंदूर कितना पवित्र और मजबूत होता है, इसका पता आतंकियों को चल गया होगा। सिंदूर की रक्षा के लिए आज ऑपरेशन सिंदूर कहर बनकर टूटा है। सुरभि पाण्डेय हमारे वीर जवानों ने न केवल अदम्य साहस का परिचय दिया, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सिद्ध किया। यह ऑपरेशन यह साबित करता है कि भारत की नारी की सिंदूर की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने में भारत सक्षम है। हम उन सभी वीर जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने इस ऑपरेशन में अपना अद्वितीय योगदान दिया। उनकी शहादत और समर्पण हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।हम सभी देशवासी एकजुट होकर यह संदेश देते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। हम शांति और मानवता के मार्ग पर चलते हैं। रश्मि गिरी भारत माता के आंचल को लहूलुहान करने वाले उन आतंकी हमलों का उत्तर इस बार सिर्फ़ बंदूकों से नहीं, एक तेजस्वी प्रतीक से दिया गया - सिंदूर से। जिस सिंदूर को अब तक केवल सौभाग्य की पहचान समझा गया, आज भारतीय नारी ने उसे शौर्य की लाल रेखा में बदल दिया। जिस क्रूरता ने हमारी बहनों की मांग उजाड़ी थी, उसी पीड़ा ने मातृशक्ति को रणचंडी बना दिया। नारी शक्ति ने मिलकर यह बता दिया- यह सिंदूर सिर्फ़ मांग की सजावट नहीं, दुश्मन की छाती पर खिंचती शौर्य की लकीर है। ऑपरेशन- सिंदूर सिर्फ़ एक जवाब नहीं, भारत की नई चेतना का उद्घोष है। - आरती आलोक वर्मा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने देश की माताओं और बहनों के सामने जो उनका सिंदूर पोंछने का काम आंतकियों ने किया था, उसका पूरा जवाब हमारी नारी शक्ति ने ही दिया है। इससे पूरे विश्य में देश की मजबूत हो रही नारी को लेकर भारत ने बंहतर संदेश दिया है कि भारतीय नारी अब अबला नहीं रहीद्ध वह अपनी रक्षा और देश की रक्षा के लिए किसी भी बड़े कदम को उठाकर अंजाम दे सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को दिया है। - डॉ दरख्शां जबी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।