हुसनैगंज में अध्यक्ष पद के लिए 4, सदस्य पद पर 17 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
गोपलपुर के पश्चिमी हरिहंस और चांप पैक्स में 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। 10-11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और मतदान 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से होगा।

(गोपालपुर से खुर्शीद आलम )। प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी हरिहंस और चांप पैक्स में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए चार तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 17 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी हरिहंस पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए गुड्डू सिंह और राजदेव यादव ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तीन महिला सहित कुल 10 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। दूसरी ओर चांप पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिन्हा एवं कामेश्वर साह ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए दो महिला सहित सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार ने बताया कि नामांकन के बाद 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 13 अप्रैल को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। मतदान 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा, जबकि उसी दिन शाम 7 बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हरिहंस पैक्स में दो तथा चांप पैक्स में चार कार्यकारिणी सदस्य पद अभी भी रिक्त रह गए हैं, जिन पर आगे की प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


