नो एन्ट्री का पालन नहीं होने से लग रहा जाम
Apr 07, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
मैरवा में नो एन्ट्री नियम केवल कागजों पर रह गए हैं। ट्रकों और हाईवा के लगातार आने-जाने से जाम की समस्या बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण नियम का पालन नहीं हो रहा है, जिससे शहर में यातायात की स्थिति बिगड़ गई है।

मैरवा। नगर क्षेत्र में नो एन्ट्री का लागू होना केवल कागजी बनकर रह गया है। नगर में पूरे दिन ट्रक और हाईवा के आने जाने से जाम लग रहा है।पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण नो एन्ट्री का पालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है। लगभग चार माह पूर्व नो एन्ट्री लागू किया गया था। नगर के गुठनी मोड से मझौली रोड़,स्टेशन रोड में नो एन्ट्री लागू है। जिसके बाद भी पूरे दिन वाहन क्षेत्र में आकर जाम की समस्या उतपन्न कर रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


