ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानमेहंदार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा के बावजूद विकास नहीं

मेहंदार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा के बावजूद विकास नहीं

पेज चार पर बॉटम तीन साल से कला एवं पर्यटन विभाग मेहंदार महोत्सव का आयोजन कर इसे मानचित्र पर लाने का दिखावा कर रहा है अनदेखी 2013 में मुख्यमंत्री ने की थी पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा छह साल बाद...

मेहंदार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा के बावजूद विकास नहीं
हिन्दुस्तान टीम,सीवानMon, 17 Feb 2020 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के ऐतिहासिक शिवमंदिर बाबा महेंद्रनाथ को पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा के बाद भी यहां पर उचित विकास नहीं हो सका। यहां के लोगों का सपना कब पूरा होगा, यह सोच कर सभी परेशान हैं। पहली बार 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मेहंदार आने के बाद इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग उठी। 2010-11 में मनरेगा योजना से कमलदाह सरोवर की खुदाई की योजना बनी। लगभग 4 करोड़ की लागत से खुदाई कार्य शुरू हुआ। कार्य शुरू होते ही राजनीतिक विवाद की वजह से खुदाई का कार्य बंद हो गया। 2013 में मुख्यमंत्री ने इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा की। 1274 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास हुआ। बावजूद यहां पर विकास नहीं हो पाया। तीन साल से कला एवं पर्यटन विभाग मेहंदार महोत्सव का आयोजन कर इसे मानचित्र पर लाने का दिखावा कर रहा है। चौथा मेहंदार महोत्सव 20 फरवरी को होगा। फिलहाल मेहंदार में डाक बंगला, विवाह भवन, कमलदाह सरोवर किनारे परिक्रमा मार्ग, कुछ जगहों पर घाट का निर्माण अवश्य हुआ है। लेकिन, यहां अभी भी पोखरे के सौंदर्यीकरण व पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना अधूरी है। पर्यटन मानचित्र पर मेहंदार को लाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रयासत नहीं हैं।

महोत्सव में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

20 फरवरी को होने वाले मेहंदार महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 5 बजे होगा। जिसमें राज्य स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में सीओ इंद्रवंश राय ने बताया कि धार्मिक न्यास समिति द्वारा सुबह 11 बजे शिव झांकी निकाली जाएगी। स्थानीय कलाकार 3 से 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड के पार्श्व गायिका दीक्षा तूर, बॉलीवुड हास्य अभिनेता जूनियर देवानंद किशोर भानुशाली, बनारस घराने की कथक नृत्य कलाकार रूद्र शंकर, लोकप्रिय भोजपुरी व हिंदी फिल्म गायिका तृप्ति शाक्या भाग लेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें